शहर में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन आज।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । अरिहंत रक्त सारथी एवं राज हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि राज हॉस्पिटल के सात वर्ष पूर्ण होने, अस्पताल परिसर में आईसीयू शुभारंभ तथा चेनराज चौधरी को साउथ वेस्टर्न विश्वविद्यालय, बर्स्टनविले, अमेरिका द्वारा डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करने के उपलक्ष में शहर में अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । इसी संस्था द्वारा पूर्व में भी कई बार रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा चुका है । जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता का आगाज कर इस कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया । रक्तदान शिविर स्थल राज हॉस्पिटल एवं शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा । यह जानकारीअरिहंताणं रक्त सारथी के कैलाशकुमार जैन ने दी ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
