भीनमाल महाविद्यालय की छात्रा को काली बाई भील मेधावी स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-राजस्थान सरकार द्वारा संचालित काली बाई भील मेधावी स्कूटी योजना के तहत जी. के. गोवानी महाविद्यालय में नियमित छात्रा मोनिका चौधरी को स्कूटी प्रदान की गई।महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मपाल जी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलती है तथा उनकी आवागमन की समस्या का समाधान होता है।इस अवसर पर प्रोफेसर सीए. सुमित जी, प्रोफेसर नरेश जी मेहला, प्रोफेसर रामाराम जी, प्रोफेसर प्रकाश जी, महाविद्यालय स्टाफ लादू जी, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष नरेश बिश्नोई एवं बहिन सानिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने राजस्थान सरकार एवं महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
