नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला स्तरीय समारोह को लेकर जिला कलेक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय समारोह को लेकर जिला कलेक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

जालौर ।जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक संपन्न हुई जिसमें व्यवस्थाओं को लेकर प्रभार आवंटित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के भव्य आयोजन एवं सफलता के लिए समस्त व्यवस्थाओं का निर्वहन टीम भावना व मुस्तैदी के साथ करने की बात कही ।

बैठक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिला कलक्टर के निर्देशन में सभी समितियाँ गठित कर उनके प्रभार व सहायक सदस्यों की नियुक्ति कर प्रभार आवंटित किए गए।जिला स्तरीय आयोजन के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु एवं सहायक नोडल अधिकारी उपखण्ड अधिकारी जालोर रहेंगे।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त खेल मैदान, पुरूष व महिला खिलाड़ियों के आवासों पर भी कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पुख्ता प्रबन्धन कर दिए गए हैं ।

जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी रतनसिंह मण्डलावत ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह समिति, ध्वजारोहण एवं मार्च-पास्ट समिति, कन्ट्रोल रूम एवं कार्यालय कार्य समिति,भोजन समिति,अतिथि आमंत्रण समिति,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति, आवास समिति महिला व पुरूश,परिवहन समिति,चिकित्सा समिति,कानून एवं सुरक्षा समिति, मैदान स्वच्छता समिति, प्रचार-प्रसार समिति, पेयजल एवं विद्युत समिति तथा खेल निर्णायक समिति को गठन कर लिया गया है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, उपखण्ड अधिकारी दिनेश धाकड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवरलाल सोनी, जिला रसद अधिकारी पूनम चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.पी.शर्मा, ब्लॉक विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चुन्नीलाल परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक श्रीराम गोदारा, नगर परिषद के अधिशासी अभियंता विनय बोड़ा, विद्युत एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता, नेहरू केन्द्र के युवा समन्वय किशनलाल जाट व शारीरिक शिक्षक अर्जुनसिंह उपस्थित रहे।

–::जिला स्तरीय समारोह को लेकर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन::–

शाह पूंजाजी गेनाजी जिला स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के आयोजन को लेकर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवरलाल सोनी व ब्लॉक विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी एवं नगर परिषद के आयुक्त महिपालसिंह व प्रभारी स्टेडियम रतनसिंह ने समस्त गतिविधियों का अवलोकन कर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!