नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दैनिक जीवनशैली में योग को अपनाएँ – मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दैनिक जीवनशैली में योग को अपनाएँ – मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

😊 Please Share This News 😊

जालोर 7 मार्च। आयुष विभाग के तत्वावधान में शनिवार को जालोर शहर स्थित राजेंद्र नगर में नव योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के कुल 158 देशों ने आयुर्वेद एवं योग को अपनाया हैं एवं पुरातनकाल में शल्य चिकित्सा से जुड़े आचार्य सुश्रुत एवं आचार्य चरक की चिकित्सा पद्धतियों को विश्वभर में विशिष्ट पहचान मिली हैं। उन्होंने कहा कि हमें दैनिक जीवन शैली में योग को अपनाना है जिसके फलस्वरुप हमारा शरीर स्वस्थ एवं स्फूर्ति से परिपूर्ण रहे।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में आयुर्वेद एवं योग को बढ़ावा देने हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों हेतु आयुर्वेद विषय आधारित पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है तथा स्कॉलर्स द्वारा नई पीढ़ी को आयुर्वेद के गुणों के बारे में भी बताया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की पंचकर्म पद्धति व प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा जटिल रोगों का उपचार भी संभव हुआ है।कार्यक्रम के अवसर पर सेवानिवृत आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीराम ने दैनिक जीवन में आयुर्वेद एवं योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद व योग के सकारात्मक गुणों के बारे में बताया। कार्यक्रम में आयुष विभाग की डॉ. अनीता वर्मा ने बताया कि केंद्र खुलने के पश्चात् जालोर के नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली हेतु प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा।इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शंकर सुथार, रवि सोलंकी, सुरेश सुंदेशा, प्रेमाराम देवासी, हिराराम देवासी, सुरेश सोलंकी, महेश भट्ट, संगीता जैन, हेमेंद्र सिंह, मनोहर राणा, डाॅ. हंसाराम माली, शान्तिलाल सोनी, महेन्द्र वैष्णव, भूपेन्द्र सोनी सहित अधिकारी-कार्मिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!