संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली-संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। किसी ने अपने बिजनेस का प्रमोशन किया, किसी ने नृत्य, गायन और कविता पाठ के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत की। इस प्रकार मंच पर विभिन्न प्रतिभाओं की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन अनुमित्रा और लीमांशी श्रीवास्तव द्वारा बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली ढंग से किया गयइस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर आर.के. मार्शल जी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम मार्शल जी रहे। उन्होंने संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ट्रस्ट के साथ मिलकर नई-नई योजनाओं पर कार्य करने का आश्वासन दिया तथा ट्रस्ट को अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
डॉ. सुषमा वशिष्ठ (अध्यक्ष), डॉ. आर.के. श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), सुमन शर्मा (कोषाध्यक्ष), अनुमित्रा (हेड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, द हेवनली गाइडेंस), डॉ. अनिल बंसल (डायरेक्टर एंड ऑनर – वैदिक उपचार), कंचन वशिष्ठ, लीमांशी श्रीवास्तव (फाउंडर प्रेसिडेंट – द लैंग्वेज डेक एवं चांदी महल), डॉ. संकल्प श्रीवास्तव, मोनिका वशिष्ठ, शैलेंद्र वशिष्ठ, वीरेंद्र वशिष्ठ,
राजेंद्र प्रसाद, मेघा धांडा, वंदना राठौर, रेखा आर्या, विमी वर्मा, भव्या वशिष्ठ, हीना कौशिक, वर्षा जैन, मीनाक्षी वर्मा, अमन परवाना, राजेश्वरी(Rajeshwari production house), अजय चड्ढा आदि।
कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर योगेश कौशिक पूरे समय उपस्थित रहे तथा मीडिया पार्टनर अनिल अरोड़ा जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता देते हुए अपने कार्यों और अनुभवों के बारे में बताया और लोगों को प्रेरित किया।कार्यक्रम की शुरुआत कमिश्नर आर.के. मार्शल जी, पूनम मार्शल जी, डॉ. अनिल बंसल एवं डॉ. आर.के. श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इसके पश्चात महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का सामूहिक गायन किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर डॉ. सुषमा वशिष्ठ ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किसी भी प्रकार का संकोच या डर नहीं होना चाहिए। हर नई शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा महिलाओं के साथ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा।
भविष्य में ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क कर सकती हैं।अंत में सभी के सहयोग और सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और इसका समापन “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ किया गया। यह आयोजन महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा और आत्मविश्वास का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
