नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का है पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान ना दें- जिला कलक्टर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का है पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान ना दें- जिला कलक्टर

😊 Please Share This News 😊

गैस आपूर्ति के संबंध में समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें सम्पर्क
जालोर 12 मार्च। जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है एवं नियमित रूप से उनकी आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।
घरेलू गैस सिलेंडरों के दक्षतापूर्ण उपयोग के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब उपभोक्ता घरेलू गैस कनेक्शनों पर सिलेंडर प्राप्त करने के अगले 25 दिन उपरांत ही सिलेंडर पुनः भरा पायेंगे। गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-स्टेप डिलीवरी की जाती है। जिला कलक्टर ने उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस सिलेंडर बुक करावें। जमाखोरी तथा कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्यवाही, कंट्रोम रूम स्थापित उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला रसद अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक एवं संबंधित कंपनियों के सेल्स ऑफिसर्स के साथ संयुक्त जाँच दल का गठन किया गया है जो घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, कालाबाजारी एवं अधिक कीमत वसूलने की घटनाओं के संबंध में नियमित रूप से निगरानी करेगा और एलपीजी नियंत्रण आदेश, 2000 के तहत कार्यवाही करेगा। जिला स्तर पर इस संबंध में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है एवं उपभोक्ता घरेलू गैस आपूर्ति के संबंध में आ रही किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 02973-222216 एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!