जिला कलक्टर ने जालोर गैस सर्विस एजेन्सी का किया भौतिक निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|

घरेलू गैस सिलेंडर का वाणिज्यक उपयोग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
जालोर 13 मार्च। वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के मध्यनजर एलपीजी गैस की आपूर्ति के संबंध में जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार को सायंकाल जालोर गैस सर्विस एजेन्सी जालोर का भौतिक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएँ जाँची तथा घरेलू गैस सिलेंडर का वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में घरेले एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिले की सभी गैस एजेन्सियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध है और उनके द्वारा उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही हैं। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयाँ, छात्रावासों व स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे व जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल ने जिले की गैस एजेन्सियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया तथा गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गैस गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घण्टे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करें
तथा उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के उपरांत समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध करवाई जाए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
