नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मनाया काठमांडू जैन मन्दिर में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मनाया काठमांडू जैन मन्दिर में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

😊 Please Share This News 😊

काठमांडू-नेपाल की पुण्य धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी, काठमांडू में आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक विभिन्न धार्मिक आयोजनो के साथ बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया।कार्यक्रम मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी व सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ अत्यन्त भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया।मूलनायक भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा को मंदिर प्रांगण में जोरदार जयकारों के साथ तीन बार परिक्रमा लगाई गई।
विशेष बात यह है कि पूरे नेपाल देश में यह एक मात्र जैन मन्दिर है जहां मूलनायक प्रतिमा भी भगवान आदिनाथ की है । इस पावन अवसर पर संध्या काल में रिद्धि सिद्धि मंत्रो के साथ 48 दीपकों से भक्तामर की महाअर्चना की गई।तत्पश्चात संगीतमय महाआरती, नमोकार महामंत्र के पाठ, भक्तिमय भजन एवं आदिनाथ चालीसा के पाठ ने वातावरण को धर्ममय बना दिया।पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष रोशनी और सजावट से आलोकित किय गया। एवं भगवान आदिनाथ के जयकारों से गुजायमान रहा। सभी कार्यकर्म संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव पूर्वक उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए।इस भव्य कार्यक्रम में जैन मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन,सदस्य प्रदीप जैन,अंकित सरावगी, संजय काला, राकेश काला सहित रंगिया आसाम एवं आगरा से आए तीर्थयात्री एवं स्थानीय जैन समाज के गणमान्य नागरिक उल्लेखनीय संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष सेठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रावको एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!