नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय आम सभा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय आम सभा

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय आम सभा एवं मान्यवर कांशीराम साहेब की 92 वीं जयंती समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पी सी हाड़ियां, पूर्व आईएएस बी.एल. आर्य, पूर्व डीजीपी के.एल. बैरवा, पूर्व आईएएस बी.एल. नवल, अजाक प्रदेशाध्यक्ष श्री राम चोरड़िया, पूर्व अध्यक्ष बी.एल. बैरवा, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. विमल, पूर्व आईपीएस जय नारायण शेर, पूर्व जज टेक चंद राहुल, संस्था की वर्तमान केंद्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस सत्यवीर सिंह, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा, महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया तथा कोषाध्यक्ष दयानंद शक्करवाल सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए जिलाध्यक्षों द्वारा सभी अतिथियों का भीम दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्षों ने संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया ने संविधान संशोधन से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिन्हें ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके उपरांत निर्माण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र बेरी ने संस्था परिसर के आगामी निर्माण कार्यों से संबंधित विस्तृत डीपीआर सभा के समक्ष प्रस्तुत किया।संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस सत्यवीर सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण मे कांशीराम साहेब के जन्म दिवस पर उनके पे बैक टू सोसाइटी के आह्वान से प्रेरित होकर संस्था के विकास के लिए एक कमरे के निर्माण की घोषणा की, साथ ही उन्होंने उपस्थित साथियों से भी इस दिशा में योगदान करने के लिए प्रेरित किया, तो उनके आह्वान पर सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा उसी समय लगभग पचास कमरों के निर्माण मे सहयोग की घोषणा की गई।कार्यक्रम के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष दयानंद शक्करवाल ने आगामी वित्तीय वर्षों का लेखा-जोखा एवं प्रस्तावित बजट सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। इस प्रदेश स्तरीय आम सभा में प्रदेश भर से आए हजारों सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन जयपुर जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा रलावता द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!