नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है

😊 Please Share This News 😊

दासपां-दासपां (भीनमाल) निवासी समाजसेवी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस अवसर पर देशभर से आए रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों के बीच कैलाश कुमार जैन के उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया। उन्होंने अब तक 62 से अधिक बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।कैलाश कुमार जैन, अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान एवं सोनल फाउंडेशन (भीनमाल, जिला जालौर, राजस्थान) के संस्थापक हैं और लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने के अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।साथ ही वे रक्तदान के क्षेत्र के अलावा बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।सम्मान प्राप्ति पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का प्रतीक है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!