दो मुकाबले, डबल रोमांच – सायला में क्रिकेट का जलवा
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला- उपखंड मुख्यालय के भीलवाडी स्थित शीतला माता चौक पर चल रहे है महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट ( सायला ) का तीसरा दिन रोमांचक माहौल बना रहा।
वही दूसरी ओर सायला में महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुम्बई से पहुंची नीलम बिस्ट जो मुंबई इंडियंस ( WPL ) और पंजाब महिला क्रिकेट टीम से खेली हुई एक अनुभवी गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए महिला प्रीमियर लीग ( WPL ) में भाग लिया था, जबकि घरेलू क्रिकेट में वह पंजाब के लिए खेलती हैं।
पहला मुकाबला
पहले मुकाबले में जॉनी पारकर और SMC फोलामुथा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
जॉनी पारकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 91 रन बनाए। जवाब में SMC 90 रन ही बना सकी। जॉनी पारकर ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में वुमेन ऑफ द मैच स्नेहा उबाना रही।
दूसरा मुकाबला
दूसरे मुकाबले में राजश्री और नीलधारा सायला आमने-सामने रही। राजश्री ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजश्री बैंगल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी में मैच जीत लिया । वुमैन ऑफ द मैच बिंदु जाट रही।
दोनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
इस दौरान यह रहे मौजूद
मांगीलाल राजपुरोहित ( भाजपा मंडल सायला ), गणपत राजपुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, हप्पू चौधरी ( कोच ), नकुल सिंह राजपुरोहित, जोगराज राजपुरोहित, जगदीश राजपुरोहित, सुरेश राजपुरोहित, रितेश दवे, प्रियंक दवे, मुकेश वैष्णव, मोती सिंह राजपुरोहित, पवन बोलत, विजय राणा, जीतू राजपुरोहित, संदीप दवे, कार्तिक राजपुरोहित, हरि कृष्ण, सही कई दर्शक रहे मौजूद।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
