नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुनासा से सिरोही के लिए छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण रवाना – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पुनासा से सिरोही के लिए छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण रवाना

😊 Please Share This News 😊

पुनासा(भीनमाल)-कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (टाईप-3) पुनासा की छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण सोमवार, 23 मार्च 2026 को सिरोही के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर ब्लाक स्तर के आरपी श्री नारायण चौधरी ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।भ्रमण में कुल 85 छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ शामिल हैं। छात्राएं बस द्वारा सिरोही पहुंचकर वहां के विभिन्न शैक्षिक, ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बालिकाओं को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें नई-नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है। यात्रा को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया।इस दौरान संस्थाप्रधान अंकन राठौड़ सहित स्टाफ सदस्य पूजा तिवाड़ी, नीलम, भंवरलाल बिश्नोई, खेमा राम देवासी, मफी देवासी, पूजा कंवर ममता एवं संतोष कंवर भी शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!