नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री राम जन्मोत्सव पर 108 दीपों से भव्य आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्री राम जन्मोत्सव पर 108 दीपों से भव्य आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

😊 Please Share This News 😊

सायला। प्रियंक दवे । राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सायला क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर श्री राम सर्किल, न्यू बस स्टैंड सायला में भगवान श्री राम के समक्ष 108 दीपों से भव्य आरती एवं विशेष भोग अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम शाम को विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट एवं दीपों की मनमोहक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य बन गया। आरती के दौरान श्रद्धालु “जय श्री राम” के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए।इस अवसर पर भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा सनातन परंपरा के अनुसार 108 दीपों की विशेष आरती उतारी गई, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। आरती के पश्चात भगवान को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि क्षेत्र में एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों का भी प्रेरणादायक संदेश दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमाल लखारा, मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित, प्रकाश रावल (शिवसेना शिंदे गुट जिला प्रमुख), पदमाराम चौधरी, वागाराम चौधरी, रतन राजपुरोहित, अशोक अग्रवाल, मोती सिंह राजपुरोहित, नकुल सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह राजपुरोहित, जगदीश राजपुरोहित,

प्रियंक दवे, रमेश राजपुरोहित एवं मनमोहन प्रजापत सहित पार्श्व अजीत विद्यापीठ के विद्यार्थी, युवा वर्ग,

मातृ शक्ति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!