नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में आस्था, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। फाफरिया हनुमान जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों—हनुमान फाफरिया हाई स्कूल, रामदेव चौक, होली चौक, अस्पताल क्षेत्र, सुनारों का वास और खारी रोड—से होती हुई आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे उत्साह का माहौल बना रहा।रामदेव चौक पहुंचने पर श्री बाहाण युवा संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पुनासा के नेतृत्व में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।अंत में शोभायात्रा माघ चौक पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस मौके पर शंकर सोनी, दिनेश सोनी, अशोक सोनी, वचनसिंह राव, जटाशंकर अवस्थी, सतीश सैन, हिरालाल, नरेंद्र, प्रघुमन सोनी, पृथ्वीराज सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही तहसीलदार भीखदान चारण,

पुलिस प्रशासन से डिवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया, थानाधिकारी राजेंद्र राजपुरोहित, मदन चौधरी,

रामलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और व्यवस्था संभालते नजर आए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!