नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरु खुशवंत साहेब के पदचिन्हों पर चलते युवा संकल्पित: दक्ष वैद्य ने भरी हुंकार – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गुरु खुशवंत साहेब के पदचिन्हों पर चलते युवा संकल्पित: दक्ष वैद्य ने भरी हुंकार

😊 Please Share This News 😊

रायपुर-भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जन्म दिवस अत्यंत उत्साह, उल्लास और जोश के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, गगनभेदी नारों और जयघोष के बीच मंत्री जी को विशाल गनमला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया तथा जरूरतमंदों को फल व खाद्य सामग्री वितरित कर साहेब का जन्म दिवस सेवा पर्व के रूप में मनाया।दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब ने हमेशा किसान, मजदूर, युवाओं और वंचित वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, इसी कारण वे प्रदेश की जनता के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गुरु खुशवंत साहेब के जनसेवा, समर्पण और विकासोन्मुखी कार्यों को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर तक पहुंचाएं तथा समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर सक्रिय रहें।श्री साहू ने कहा कि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन, प्रेरणा और नेतृत्व से संगठन और भी अधिक मजबूत व संगठित होगा और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को नई गति एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए मंत्री जी के पदचिन्हों पर चलने, उनके आदर्शों को अपनाने और जनसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनजीत कौशल,शिवम शुक्ला,साहिल मखीजा, प्रदेश प्रतिनिधि सोहन निषाद,शुभम वर्मा,सचिन ठाकुर,मनीष वर्मा,मोहन कुमार,अक्षय साहू, जागेश्वर मारकंडे, विकास लहरें,लोमेश बंजारे,यीशु बंजारे,मानस बंजारे,रवि भारती,संदीप गिलहरी,संजय बंजारे, अंकित पाल,सौरभ सोनी,गोलू बर्मन, बिट्टू पटेल,हर्ष पाराशर,हरीश भारती,रोशन सिंह,देव कौशल, निलेश कोसलेआशीष लकड़ा,मनीष ठाकुर,निशांत साहू सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!