नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विभागीय अधिकारी आमजन की समस्याओं का त्वरित करें समाधान- सांसद लुम्बाराम चौधरी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विभागीय अधिकारी आमजन की समस्याओं का त्वरित करें समाधान- सांसद लुम्बाराम चौधरी

😊 Please Share This News 😊

जालोर 7 अप्रैल। जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सांसद लुंबाराम चौधरी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आमजन कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाएँ। उन्होंने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से जिले के किसानों के लिए संचालित पीएम कुसुम योजना, आरडीएसएस योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए पात्र किसानों को लाभ पहुँचाने की बात कही।
बैठक में उन्होंने भीनमाल फ्लाई ओवर व आरओबी कार्य निर्माण में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने एवं जिले में सड़क मरम्मत के कार्यों को प्राथमिता से पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में निर्माणरत सड़क कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के त्वरित उपचार के लिए मोबाइल वेटेनरी यूनिट-1962 वाहन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करवाने की बात कही।
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम की ब्लॉकवार जानकारी लेते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों एवं कार्मिकों को समय पर कार्यालय पहुँचने के लिए पाबंद करने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जर्जर भवनों में किसी भी परिस्थिति में शैक्षणिक गतिविधि नहीं करवाने तथा जिले में स्कूलों की स्थिति एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में समीक्षा की तथा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं व आवासीय विद्यालय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांसद ने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों यथा-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना, वीबी-जीरामजी, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, अमृत 2.0, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मिड-डे मील, समग्र शिक्षा अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जिले के नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत अवैध कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए कटवाने तथा मूल कनेक्शनों से पाईप लाईन में छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्वायत शासन विभाग के अधिकारियों को जालोर शहर की सीवरेज समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करने की बात कही। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जले हुए ट्रांसफॉमर्स को समय पर बदलने तथा आमजन के कार्यों में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए एफआरटी टीमों को भी पाबंद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुँचाने के साथ ही पानी की चोरी पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकार नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, दिशा समिति के सदस्य डॉ. मंजु मेघवाल, चिरंजीलाल दवे, रमेश राणा, खेमराज देसाई सहित दिशा समिति के सदस्य व अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!