जिला कलक्टर ने बिठूड़ा में की रात्रि चौपाल,प्रस्तुत परिवादों को सुनकर उनका मौके पर करवाया समाधान
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 9 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बुधवार को बिठूड़ा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, विद्युत व पानी की समस्या का समाधान करने सहित विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए जिनको जिला कलक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
चौपाल में ग्रामीणों द्वारा बिठूड़ा से चांदराई सड़क के अधूरे निर्माण कार्य की शिकायत करने पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मौके पर ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को कॉल कर सड़क के अधूरे कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।रात्रि चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम व पंचायतीराज सहित विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, आहोर तहसीलदार लधाराम पंवार,
आहोर विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
