नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन जी राठौड़ जी के मंगलवार, 14 अप्रैल को जालोर आगमन पर भीनमाल भाजपा परिवार करेगा भव्य स्वागत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन जी राठौड़ जी के मंगलवार, 14 अप्रैल को जालोर आगमन पर भीनमाल भाजपा परिवार करेगा भव्य स्वागत

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन जी राठौड़ के मंगलवार, 14 अप्रैल को जालोर जिला कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होने के लिए पधारने पर भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।भाजपा के जिला मंत्री भरतसिंह भोजाणी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष जी के जालोर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भीनमाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता जालोर पहुँचकर अपने यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष का भव्य आत्मीय स्वागत अभिनंदन करेंगे । स्वागत लिए जोर शोर से भाजपाई लगे हुए है ।
संगठन में भारी उत्साह का माहौल- 
प्रदेशाध्यक्ष जी का यह प्रवास जालोर जिले के साथ-साथ भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। जिला कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
​इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ,जिला संगठन प्रभारी, जिला के समस्त पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष,जिले के निवासरत प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी सदस्य, विधानसभा प्रभारी, संयोजक,सह संयोजक, मण्डल प्रभारी, मण्डल संयोजक, समस्त जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकाय अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!