केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 13 अप्रैल-जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।
उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण, रोहट-आहोर-बागरा सड़क, आलवाड़ा में पशु चिकित्सालय केन्द्र, जीवाणा अनार मंडी में मूलभूत सुविधाओं का विकास, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, उनड़ी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण, सांचौर में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की स्थापना, जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्ष, थुम्बा व शिवपुरा पुरोहितान में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
