नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपखण्ड स्तर पर नियमित सुनवाई कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करें-कलक्टर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

उपखण्ड स्तर पर नियमित सुनवाई कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करें-कलक्टर।

😊 Please Share This News 😊

जालौर ।राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।जिला कलक्टर निशांत जैन ने राजस्व अधिकारियों के साथ सम्पन्न बैठक में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपखण्ड स्तर पर नियमित रूप से सुनवाई करते हुए राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्डवार समीक्षा करते हुए सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण के औसत समय में कमी लाने के साथ ही प्राप्त हो रहे परिवादों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान करने की बात कही।

जिला कलक्टर ने त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था के तहत विगत माहों में ग्राम, उपखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में दर्ज प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की जानकारी लेते हुए उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर राजस्व विभाग के परिवादों की ब्लॉकवार पेंडेंसी देखते हुए पंचायतीराज, डिस्कॉम व पीएचईडी के लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर निर्देश दिए।

उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कम रजिस्ट्रेशन वाली ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर संबंधित पटवारी व ग्राम विकास अधिकारियों को पंजीकरण बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जावें जिससे योजना से आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें।

उन्होंने भूमि संपरिवर्तन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, विभिन्न राजकीय प्रयोजनार्थ भू-आवंटन के विचाराधीन प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने सहित भूमि अवाप्ति के प्रकरणों की समीक्षा कर प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वीकृत नामांतकरण की तरमीम, सर्वे कर सरकारी भूमियों से अतिक्रमण हटवाने एवं सीमांकन व पत्थरगढ़ी के प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने पीएलपीसी एवं लाईट्स के संबंध में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों में कार्यवाही कर पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर जैन ने उपखण्ड अधिकारियों को नियमित रूप से पंचायत, आंगनवाड़ी, सरकारी छात्रावासों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों इत्यादि के नियमित निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जालोर उपखण्ड अधिकारी दिनेशचन्द धाकड, सायला एसडीएम सूरजभान विश्नोई, भीनमाल एसडीएम जवाहरराम चौधरी, रानीवाड़ा एसडीएम प्रकाशचन्द्र अग्रवाल, जसवंतपुरा एसडीएम राजेन्द्र सिंह, सांचौर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह सहित समस्त तहसीलदार व राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!