नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वन मंत्री संजय शर्मा ने मां सरस्वती अजारी के किए दर्शन, सौंपा ज्ञापन, फाइल देख मोर उद्यान का दिया आश्वासन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

वन मंत्री संजय शर्मा ने मां सरस्वती अजारी के किए दर्शन, सौंपा ज्ञापन, फाइल देख मोर उद्यान का दिया आश्वासन

😊 Please Share This News 😊

अजारी, पिण्डवाड़ा, 05 मई 2026 राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध शिक्षा व संगीत की देवी मां सरस्वती माताजी मंदिर अजारी पहुंचकर दर्शन किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान समाजसेवी खुशवंत सिंह चौहान ने मंत्री महोदय को मां सरस्वती माताजी की तस्वीर भेंट कर “राष्ट्रीय पक्षी मोर उद्यान” बनाने, बायपास रास्ता निर्माण एवं महाविद्यालय को नेशनल हाईवे पर खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री जी ने मौके पर ही ज्ञापन का गहन अध्ययन किया और मांगों को गंभीरता से लिया। मंत्री जी के साथ आबू पिण्डवाडा विधायक समाराम ग्रासिया संभागीय मुख्य वन संरक्षक जोधपुर उप वन संरक्षक सिरोही व वन विभाग पिण्डवाडा सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा।खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि मां सरस्वती मंदिर परिसर में मोर उद्यान बनाने हेतु वन विभाग सिरोही में 2500+ पेज की फाइल तैयार है। महामहिम राष्ट्रपति कार्यालय से 2 पत्र एवं उपराष्ट्रपति सचिवालय से 2 पत्र राजस्थान सरकार को इस संबंध में प्राप्त हो चुके हैं। वन विभाग ने समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली हैं, केवल जिला कलेक्टर सिरोही की अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा है।चौहान ने कहा कि यह उद्यान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माताजी स्व. हीरा बा मोदीजी की स्मृति में एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिन पर सौगात होगा। उन्होंने बायपास रास्ता निर्माण की वित्तीय स्वीकृति एवं महाविद्यालय को नेशनल हाईवे पर खोलने की भी मांग रखी।मंत्री संजय शर्मा ने ज्ञापन पढ़ने के बाद मोर उद्यान, बायपास रास्ता व महाविद्यालय के लिए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती के दरबार में राष्ट्रीय पक्षी मोर उद्यान बनना पूरे सिरोही जिले के लिए गौरव एवं पर्यटन की दृष्टि से ऐतिहासिक सौगात होगी। मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश देने की बात कही।

इस अवसर पर पृथ्वीराज सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!