भीनमाल राजकीय महाविद्यालय विकास समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा कर लिया निर्णय।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।स्थानीय जी के गोवाणी महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में गुरुवार को महाविद्यालय विकास समिति की बैठक प्राचार्य शिप्रा रानी पोद् दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई है । बैठक में सोलर प्लांट लगाने, पुस्तकालय ऑटोमेशन, प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से एक पुस्तकालय अध्यक्ष, एक बुक लिफ्टर की संविदा के आधार पर नियुक्ति, खेल मैदान का विस्तार, सोलर स्ट्रीट लाइट मय पोल लगवाने, वनस्पति उद्यान का विकास मय ग्रीन हाउस का निर्माण तथा समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर लिया निर्णय लिया गया ।
समिति के सचिव मेजर कोमल कत्याल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी ।
इस अवसर पर विधायक पूराराम चौधरी, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, भरतसिंह भोजाणी, मोतीलाल सोलंकी, सह आचार्य ॠचा वी रानाडे, विमलकुमार खत्री, ललितकुमार वैष्णव,
सुरेन्द्र बोहरा सहित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
