तुलसारामजी महाराज “सिद्धप निवास” पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला। ( प्रियंक दवे )। देवनगरी श्रीखेतेश्वर पंचधाम मंदिर में बहार्षि श्रीखेतारामजी महाराज, श्रीगणेशजी एवं सरस्वती माता की प्राण प्रतिष्ठा के तेरहवें वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।धार्मिक आयोजन के दौरान श्रीतुलसारामजी महाराज सायला उपखण्ड क्षेत्र के वालेरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने तेजपाल सिंह राजपुरोहित पुत्र अबजी, ओखजी पुत्र वरदाजी सिद्धप राजपुरोहित के नवनिर्मित “सिद्धप निवास” में पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर भक्तों ने महाराज का स्वागत किया तथा पूजा-अर्चना एवं मंगल कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्षिकोत्सव के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।इस दौरान गणपत राजपुरोहित, मोहन राजपुरोहित, राजू राजपुरोहित, गोपाल राजपुरोहित, मुकेश राजपुरोहित, नरपत राजपुरोहित व कई लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
