अंतर्राष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के नवीन पदाधिकारी का सम्मान
|
😊 Please Share This News 😊
|

मुंबई-अंतर्राष्ट्रीय जैन साहित्य संगम की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2026-2028 का गठन कर पदाधिकारियों की प्रथम बैठक का आयोजन मुंबई के लोढ़ा वन पेलेस में आयोजित हुआ।संस्था सभा के प्रथम चरण में नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष,नवीन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नवीन राष्ट्रीय सहमंत्री, नवीन महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बहुमान कर संस्था महामंत्री ने शुभकामनाएं दी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति मंजू -मंगल प्रभात जी लोढ़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मरड़िया चैन्नई ,राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जैन मनोकामना झाबुआ, म प्र , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ प्रकाश दक मैसूर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश जैन रतलाम ,राष्ट्रीय सह सचिव श्रीमती संगीता जैन संगी मुम्बई एवं महाराष्ट्र इकाई प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू जैन सना ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के पूर्व में संपन्न हुए दोनों अधिवेशन की समीक्षा की गई,अंतर्राष्ट्रीय जैन साहित्य संगम का विधिवत पंजीयन करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए श्रीमती मंजू लोढ़ा ने निर्देश दिए,विश्व भर में स्थित जैन साहित्य कारों की रचनाओं का संकलन कर उचित रूप से मुद्रण कर संगम सितारे 2026 साहित्य संग्रह का प्रकाशन कर जैन परिवारों तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया ,संस्था के तृतीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सितम्बर माह में आयोजित करने पर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया।बैठक के पश्चात सभी ने लोढ़ा वन पेलेस में स्थित निजी कार्यालय में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा से मुलाक़ात की।
लोढ़ा जी ने नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की
संस्था महामंत्री ने सभी का आभार माना ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
