जल जीवन मिशन पर 8वें “क्लक्टर पेयजल सवांद” सभा सम्पन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली-जल जीवन मिशन पर 8वें “Collectors Peyjal Samvad” में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सचिव, डीडीडब्ल्यूएस, श्री अशोक के के मीणा जी ने सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता को ग्रामीण जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “Jal Jeevan Mission” में सामुदायिक भागीदारी और ग्राम पंचायतों की भूमिका बेहद अहम है।श्री अशोक के के मीणा, सचिव जी ने 73वें संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों को पेयजल प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय स्वामित्व और जनभागीदारी मजबूत हुई है। उन्होंने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठकों पर भी जोर दिया।श्री कमल किशोर सोन, अपर सचिव एवं मिशन निदेशक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और सतत जलापूर्ति सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न जिलों द्वारा साझा की गई श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और नवाचारों पर चर्चा की एवं प्रभावी बनाये रखने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।महाराष्ट्र के नागपुर, ओडिशा के कोरापुट और केरल के कोल्लम जिलों ने वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, सौर आधारित जलापूर्ति,
जल शोधन संयंत्रों और सतत जलापूर्ति के लिए प्रभावी राजस्व प्रणाली जैसे नवाचार साझा किए।राजस्थान के पाली, झारखंड के धनबाद और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिलों ने जल संरक्षण, स्रोत स्थिरता, जल महोत्सव, जल सहिया प्रशिक्षण,
जल सेवा ऐप और सामुदायिक भागीदारी आधारित प्रयासों को साझा किया।सुश्री अंकिता चक्रवर्ती, डीएस-एनजेजेएम ने सुजलाम भारत मोबाइल ऐप के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग मॉड्यूल पर प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि यह प्रणाली जल जीवन मिशन परिसंपत्तियों की जमीनी स्तर पर निगरानी, पारदर्शिता और तकनीकी सत्यापन सुनिश्चित करती है।श्री वाई.के. सिंह, निदेशक-एनजेजेएम ने CIRP पर प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह डेटा आधारित शासन, मजबूत निगरानी,
जल गुणवत्ता परीक्षण, प्रभावी वित्तीय प्रबंधन और योजनाओं की स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।समापन संबोधन में श्री वाई.के. सिंह ने श्री अशोक के के मीणा,
सचिव, डीडीडब्ल्यूएस; और अपर सचिव एवं मिशन निदेशक श्री कमल किशोर सोन के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिलों द्वारा साझा की गई श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की सराहना की।
राज्यों से मिशन निदेशक, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से विभागीय अधिकारीगण ने भाग लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
