राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वराज पथ संचलन कार्यक्रम आज।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन रविवार को किया जाएगा । जिसमें विभिन्न बस्तियों से तय स्वयंसेवक तलबी रोड स्थित खेल मैदान (मेला मैदान ) से संपत कर विभिन्न बस्तियों से विभिन्न मार्गों से होते हुए जगह जगह भगवा ध्वज के साथ संचलन करेंगे। जिसका स्थान-स्थान पर नगरवासियों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा । पथ संचलन को लेकर नगर में खासा उत्साह का माहौल है। संघ का गणवेश पहनकर विभिन्न आयु वर्ग के स्वयंसेवक एक साथ कदम से कदम मिलाकर घोष के साथ उत्साह उमंग और जोश से संचलन करेंगे । इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नव चेतना का संचार होता है। व्यक्ति से समाज, समाज से राष्ट्र और राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए विजयादशमी उत्सव पर अनादि काल से मां भारती के सुपुत्रों द्वारा शस्त्र पूजन और संघ शक्ति जागरण का काम किया जाता रहा है । इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने छह निर्धारित उत्सवों में से एक विजयादशमी उत्सव को अपने रीति से मनाता आया है।
मां भारती की आराधना के उपरांत शक्ति की साधना का यह पर्व हम सबको यह निरंतर प्रेरणा दे रही हैं कि देश के लिए जीवन जीना। हमारा जीवन मां भारती के हित चिंतन में काम आना चाहिए।
पथ संचलन रविवार को निर्धारित स्थान तलबी रोड से ठीक दो बजे, संपत के उपरांत चार बजे तलबी रोड से रवाना होकर नया बस स्टेशन, खाराकुआ, हनुमान मंदिर, रामदेव चौक, अस्पताल चौराहा, पुनासा बस स्टैंड, भीलो का चौहट्टा, घांचीयों का चौहट्टा, पुराना महालक्ष्मी मंदिर, विवेकानंद सर्किल, गायत्री मंदिर, क्षेमंकारी माता सर्कल होते हुए पौने पांच बजे शिवराज स्टेडियम में उत्सव में परिवर्तित हो जाएगा । जिसमें शारीरिक प्रदर्शन के बाद मुख्य वक्ता प्रसिद्ध साहित्यकार एवं इतिहासविद, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य हनुमानसिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जोगाराम चौधरी रहेंगे। संघ के जिला संघ चालक डॉ. किशनलाल जोशी एवं नगर संघ चालक प्रभुराम जीनगर के सानिध्य में उत्सव संपन्न होगा।साभार – : माणकमल भंडारी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
