“विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस”, “विश्व पर्यावरण दिवस” और “कैंसर जागरूकता कैंपेन” के लिए संयुक्त अभियान
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली-लायंस क्लब दिल्ली वेज हर दिन- हर कदम सेवा के अपने लक्ष्यों पर नित नए आयाम स्थापित कर रहा है । दिनांक 2 जून को थाली घर और डीएस डोसा फैक्ट्री के इंदिरापुरम स्थित परिसर में क्लब ने संयुक्त रूप से “”विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस”, “विश्व पर्यावरण दिवस” और “कैंसर जागरूकता कैंपेन” के लिए संयुक्त अभियान प्रारंभ किया। इस मुहिम के बारे में बताते हुए क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता ने बताया कि दुनिया में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से बड़ा खाध संकट पैदा होता जा रहा है, ऐसे में लायंस क्लब पूरे विश्व में खाध पदार्थों के संयमित उपयोग पर ध्यान दे रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है कि वे खाध पदार्थों की बर्बादी न करें और जिंतना खा सकें उतना ही थाली में खाना लें । साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि दुनिया में बढ़ते तापमान को नियंत्रित किया जा सके । इस अवसर पर डीएस डोसा समूह के अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने कहा कि उनका समूह सेवा के इस महान कार्य में क्लब के साथ तन,मन और धन से साथ खड़ा है । इस अवसर पर क्लब ने हेयर फॉर केयर वेलफेयर फाउंडेशन से भी हाथ मिलाया और कैंसर जागरूकता के लिए संयुक्त अभियान चलाने की घोषणा की । क्लब की और से डीएस डोसा समूह और हेयर फॉर केयर वेलफेयर फाउंडेशन को उनके सामाजिक कार्यों के लिए जोनल निदेशक कपिल खंडेलवाल द्वारा सम्मानित भी किया गया । 
इस अवसर पर क्लब के वर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने घोषणा की कि आगे से क्लब सेवा कार्यों के साथ ही क्लब के सदस्यों को बिजनेस नेटवर्किंग के भी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा । इस दिशा में पहना आयोजन 20 जून को “ लायंस बिजनेस मीट फॉर नेटवर्क एंड ग्रोथ “ के नाम से आयोजित करने की घोषणा भी की गई । 
क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज अग्रवाल के आह्वान पर क्लब ने लक्ष्मीनारायण मंदिर, सेक्टर 56, नोएडा में संचालित “ माँ अन्नपूर्णा रसोई “ से जुड़ने का निर्णय लिया और यह कहा गया कि आगे से क्लब के सदस्यों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ और पुण्यतिथियों पर “ माँ अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन के भोजन की राशि रू 11000/ सहयोग राशि देकर किया जाया करेगा । चार्टर प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता ने अधिक से अधिक सदस्यों को इस पहल से जुड़ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सभी आगंतुक सदस्यों और नए सदस्यों का स्वागत और परिचय कराया गया और सभी को “थालीघर “ की ओर से अत्यंत स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन का परोसा गया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
