नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल संसाधन मंत्री ने नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण कर की जनसुनवाई क्षतिग्रस्त डिग्गीयों एवं वितरिकाओं की मरम्मत के प्रस्ताव भिजवाने के दिए निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जल संसाधन मंत्री ने नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण कर की जनसुनवाई क्षतिग्रस्त डिग्गीयों एवं वितरिकाओं की मरम्मत के प्रस्ताव भिजवाने के दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

जल संसाधन मंत्री ने नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण कर की जनसुनवाई
राज्य के जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने मंगलवार को नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण कर सांचौर स्थित नर्मदा गेस्ट हाऊस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाओं को सुन निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने मंगलार को नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र की रतौड़ा, सिलोसन माइनर एवं शिवपुरा वितरिका का निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री द्वारा साइफन में कचरा जमा होने की समस्या पर विभागीय अधिकारियों को जमा सील्ट हटवाने एवं क्षतिग्रस्त डिग्गीयों की मरम्मत को लेकर आवश्यक निर्देश दिए साथ ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार को भी दुरूस्त करवाने की बात कही। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिग्गीयों एवं साइफनों के मरम्मत के लिए विभाग को प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए।इस दौरान श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, सांचौर उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, नर्मदा नहर समिति के राव मोहनसिंह, नर्मदा परियोजना के मुख्य अभियंता अमरसिंह व अतिरिक्त मुख्य अभियंता राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार कैथल, हिन्दूसिंह दूठवा सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे।

–::जल संसाधन मंत्री ने जनसुनवाई में परिवेदनाओं को सुन समाधान के दिए निर्देश::–

राज्य के जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र के निरीक्षण के उपरांत नर्मदा गेस्ट हाऊस में जनसुनवाई कर किसानों से मिले तथा उनके परिवाद प्राप्त कर समस्या निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में किसानों द्वारा अंतिम छोर (टेल एण्ड) तक पानी उपलब्ध करवाने के साथ ही नवीन क्षेत्रों को सिंचाई से जोड़ने एवं नहरों के मरम्मत को लेकर अपनी परिवेदनाएँ प्रस्तुत की जिस पर जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय द्वारा नर्मदा नहर परियोजना के मुख्य अभियंता को प्राप्त परिवेदनाओं के आधार पर विस्तृत सर्वे करवाकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि नर्मदा नहर परियोजना में राज्य सरकार द्वारा बजट की कोई कमी नहीं रखी जायेगी।

श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा भी समय पर पानी उपलब्ध करवाने एवं किसानों की समस्याओं का हरसंभव समाधान करवाने का विश्वास दिलाया गया।

इस दौरान सांसद देवजी पटेल, सांचौर उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, नर्मदा परियोजना के मुख्य अभियंता अमरसिंह व अतिरिक्त मुख्य अभियंता राकेश कुमार, उप अधीक्षक रूपसिंह, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार कैथल सहित बड़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!