नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आलासन में प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आलासन में प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन

😊 Please Share This News 😊

नवनिर्मित ठाकुरजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
सायला-निकटवर्ती आलासन में राजपुरोहित परिवार बड़ावास द्वारा नवनिर्मित ठाकुरजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को साधु संतों के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। प्रतिष्ठा आचार्य गणपतलाल दवे की देखरेख में मंडप प्रवेश,प्रात: पूजन,अरणी मंथन,आवर्तन सहित धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।जिसमे चढ़ावों के लाभार्थी परिवार ने उपस्थित होकर सम्पन्न करवाया।साथ ही प्रतिष्ठा में संत महात्माओं के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत कर आर्शीवाद लिया।
वहीं प्रतिष्ठा में विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थी परिवारों का बहुमान किया गया।नवकारशी के लाभार्थी परिवार गाजे बाजे के साथ निवास से वरघोड़े के रूप में नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के स्वागत किया गया।प्रतिष्ठा को लेकर प्रवासी बंधुओ में खासा उत्साह नजर आ रहा है।युवा टीम के साथ प्रतिष्ठा कमेटी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाते हुए व्यवस्था को माकूल बना रहे है।

भजन संध्या में ठाकुरजी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित शनिवार रात्रि को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।जिसके ख्याति प्राप्त कलाकारों ने ठाकुरजी सहित अन्य धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। शनिवार रात्रि को भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना के साथ किया।जिसमे सोनू सिसोदिया,मनीष परिहार,काजल राजपुरोहित ने सुरीले अंदाज में भक्ति गीती की प्रस्तुति देकर झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

मनोज रिया एण्ड पार्टी दिल्ली की ओर से कार्यक्रम में नृत्य व झांकियां प्रस्तुत की गई।

भजन संध्या में भजन संध्या के लाभार्थी परिवार का भी बहुमान किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!