नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौमाता सेवार्थ समिति द्वारा चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गौमाता सेवार्थ समिति द्वारा चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 15 जून 2026 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर गौमाता सेवार्थ समिति द्वारा दुर्गापुरा गौशाला परिसर में चतुर्थ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया।

शिविर के मुख्य संयोजक अशोक जैन  ने बताया कि शिविर में लगभग 186 से अधिक रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 151 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। गोपी अग्रवाल ने बताया यह आयोजन मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

संयोजक भीम कांकरवाल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सतीश गोयल, हनुमान सोनी एवं कमल अग्रवाल ने शिविर को सफल बनाने वाली विशेषज्ञ चिकित्सक टीम, लैब स्टाफ एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही श्री श्याम सेवा महोत्सव सेवा समिति के सक्रिय सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर अग्रवाल, पुष्पेंद्र गर्ग, कालीचरण सर्राफ, सुमन शर्मा एवं पुनीत कर्णावत, और बलवीर ,अंकुर नारंग  आलोक पटनी, अंकित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर के डिजिटल एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन (अरिहंत ग्लोबल सर्विसेज) एवं रवि अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रेरणादायी सत्र आयोजित किए गए तथा रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

सह-संयोजक राकेश गट्टानी, शिखर जैन, कैलाश खंडेलवाल, मनोज सर्राफ, नीरज बंसल, राजकुमार रोहिल्ला, राजेंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, लक्ष्मीकान्त एवं अरिहंत ग्लोबल की संपूर्ण टीम ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

विशेष आकर्षण के रूप में प्रथम बार रक्तदान करने वाले, 10 से अधिक बार रक्तदान करने वाले एवं 25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का विशेष सम्मान किया गया, जिससे समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक प्रेरणा का संदेश प्रसारित हो सके।

शिविर के दौरान देवेश कौशिक ने अपना 69वां रक्तदान कर सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया तथा उपस्थित युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने।

इस अवसर पर राजस्थान गौ सेवक संघ के पदाधिकारी राधेश्याम जी, हनुमान जी (दादाभाई) सहित अनेक समाजसेवी एवं गौसेवक उपस्थित रहे।

समिति ने इस आयोजन की सफलता का श्रेय सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं समाजबंधुओं को देते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि किसी अनमोल जीवन को नई उम्मीद देने का संकल्प है।”

गौमाता सेवार्थ समिति ने भविष्य में भी मानव सेवा, गौ सेवा एवं समाज हित के ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!