नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल गांधी के जन्मदिवस पर भीनमाल कांग्रेस का सेवा संकल्प: गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा, मिठाई बांटकर जताई खुशी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर भीनमाल कांग्रेस का सेवा संकल्प: गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा, मिठाई बांटकर जताई खुशी

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस भीनमाल में सेवा, सद्भाव और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। भीनमाल कांग्रेस कमेटी द्वारा इस अवसर पर विभिन्न जनहित और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया । पूरे कार्यक्रम का आयोजन भीनमाल कांग्रेस कमेटी के ओबीसी जिला अध्यक्ष सीएल गहलोत के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। स्थापना से लेकर समापन तक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

गौ सेवा से हुई दिन की शुरुआत, दीर्घायु की कामना

राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भीनमाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह गोपाल कृष्ण गौशाला पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गौवंश को भारी मात्रा में हरा चारा खिलाया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश के प्रमुख जननेता राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की मंगल कामना की।

‘युवाओं और वंचितों की बुलंद आवाज हैं राहुल’

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओबीसी जिला अध्यक्ष सीएल गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी आज देश की राजनीति में युवाओं की सबसे सशक्त आवाज़ बनकर उभरे हैं। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े वर्ग और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित लोगों की समस्याओं को निडरता से उठाया है। उनका संघर्ष, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण देश के करोड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है। वहीं ओबीसी जिला प्रवक्ता अमरूद्दीन किरवाला ने राहुल गांधी के वैचारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सदैव देश में सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है। देश की जनता की बुनियादी समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक उठाने का उनका अटूट प्रयास ही उन्हें आमजन का सच्चा नेता बनाता है।

कांग्रेस कार्यालय में आतिशबाजी और मिठाई का दौर

गौशाला में सेवा कार्य के बाद भीनमाल कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और मुंह मीठा करवाकर राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान परिसर में जमकर आतिशबाजी हुई और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे गूंजे। उपस्थित नेताओं ने संकल्प लिया कि वे राहुल गांधी के विचारों पर चलते हुए पार्टी की मूल विचारधारा को धरातल पर और मजबूत करेंगे।

‘जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा कर्तव्य’

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि समाज के जरूरतमंद और शोषित लोगों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक कार्यकर्ता का परम कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और उनके कल्याण के लिए कार्य करने के इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ती रही है।

कार्यक्रम में यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस सेवाभावी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष पुखराज विश्नोई उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश घांची, ओबीसी जिला महासचिव ओमप्रकाश परमार, अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंगठन के जिला अध्यक्ष गजाराम सुथार, छगन सुथार, हितेश पारंगी, लियाकत अली तवाव, एडवोकेट अजमत अली, कपूराराम जीनगर, दिनेश बंजारा, रुस्तम भाटी, दिनेश कुमार, हैदर अली, आरिफ खान, सद्दीक खान, प्रवीण परमार, बलवन्त तंवर, विक्रम पांचाल, श्रवण कुमार और शाहरुख किरवाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!