नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर नागरिक सहकारी बैंक ग्राहक संगोष्ठी आयोजित,शहर में नागरिक बैंक का एक और एटीएम लगाया जायेगा : भट्ट – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर नागरिक सहकारी बैंक ग्राहक संगोष्ठी आयोजित,शहर में नागरिक बैंक का एक और एटीएम लगाया जायेगा : भट्ट

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की स्थानीय शाखा में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के निदेशक श्यामलाल बोहरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भंवरलाल कानूंगो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेशकुमार शर्मा उपस्थित रहे । संगोष्ठी में शाखा वरिष्ठ प्रबंधक देवेंद्र त्रिवेदी ने बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट ने बैंक की ऋण एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित ग्राहकों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि शहर की जनसंख्या को देखते हुए नागरिक बैंक द्वारा शीघ्र ही एक नया एटीएम लगाया जायेगा। बैठक में ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। भंवरलाल कानूंगो ने एटीएम सुविधा को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने तथा बैंक की गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार का सुझाव दिया। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि ऋण सुविधा को और अधिक लचीला बनाया जावे, ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। मुश्ताकअली ने सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक की विज्ञापन गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात रखते हुए करड़ा चौराहे पर एटीएम लगाने का सुझाव रखा। देवेंद्र भंडारी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टाफ संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया ।अनिल शर्मा ने सीसी खातों में ऑनलाइन स्कैनर सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव रखा। वहीं अमित अग्रवाल ने बैंक की मोबाइल ऐप में लेन-देन की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने तथा बेनिफिशियरी सूची को अल्फाबेटिकल क्रम में प्रदर्शित करने का सुझाव दिया। पुखराज बिश्नोई ने बैंक के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने संबंधी सुझाव रखा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक देवेंद्र त्रिवेदी द्वारा किया गया। संगोष्ठी में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे। जिनमें भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, नारायण जांगिड़, भवरू खान, सोमतमल माली, भगवानसिंह सांगणा, जयसिंह राव, श्यामसुंदर जैन सहित कई गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे ।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर उत्तम शर्मा को बैंक में नए खाते खुलवाने में सहयोग प्रदान करने के लिए सीईओ परमानंद भट्ट एवं निदेशक श्यामलाल बोहरा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक देवेंद्र त्रिवेद्री ने बैंक के प्रति उनके विश्वास एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर बैंक शाखा के दलपतसिंह राव, करणसिंह पंवार, मोहम्मद सद्दीक, नरहरि दवे, हिमांशु शर्मा, भवानीशंकर, सुनील ओझा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!