नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वाराहश्याम फाउंडेशन द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन का शानदार कार्यक्रम  । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

वाराहश्याम फाउंडेशन द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन का शानदार कार्यक्रम  ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल ।विजय दशमी के अवसर पर बुधवार को वाराहश्याम फाउंडेशन द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया। शस्त्र पूजन में सैकड़ों की संख्या में राव जागीरदार समाज के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पंडित शास्त्री तरुण त्रिवेदी द्वारा विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण से पूजा की गई। वराहश्याम फाउंडेशन के सदस्यों को शास्त्री द्वारा तिलक लगाया गया। उसके बाद सभी सदस्यों ने शस्त्र की पूजा की । पूजा में मां भगवती से विश्व कल्याण की कामना के साथ समाज के कल्याण एवं विकास की कामना की गई। साथ ही समाज में सुख शांति की मनोकामना की गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राव वचनसिंह मनधर ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एकता की जरूरत है। अगर हम संघठन के रूप में रहे तो समाज का विकास संभव है। राव महासभा के जिलाध्यक्ष राव अशोकसिंह ओपावत ने कहा कि हमें साथ रहकर निरंतर चलना है । राव थानसिंह ओपावत ने कहा कि हमे एक संघठन की बहुत ही जरूरत थी और हम सब को मिलकर इस संघठन को आगे लेकर जाना है। भरतसिंह राव ने कहा कि हमे इस संघठन को साथ में लेकर चलना है। बिना किसी मतभेद के निस्वार्थ से कार्य करना है। वाराहश्याम फाउंडेशन के अध्यक्ष राव चिंटूसिंह ईराणी ने कहा कि इस संगठन का मात्र उद्देश्य समाज सेवा करनी है । यह संघठन बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ेगा और निरंतर आगे बढ़ता ही जायेगा। वाराहश्याम फाउंडेशन समाज में व्याप्त कुरीतिया, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक रूप से समाज की सेवा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष राव जगदीशसिंह भोजाणी ने किया। वाराहश्याम फाउंडेशन के सदस्यों के लिए भामाशाह राव प्रेमसिंह आना एवं कुलदीपसिंह ईराणी की तरफ से 30-30 टीशर्ट की व्यवस्था की गई। संगठन के अध्यक्ष राव चिंटूसिंह इराणी एवं कोषाध्यक्ष राव विक्रमसिंह लोल ने भामाशाह को सम्मानित किया। अध्यक्ष राव चिंटूसिंह ईराणी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। संघठन का विस्तार करते हुए मीडिया प्रभारी लोकेंद्रसिंह ओबावत को बनाया गया।

कार्यक्रम में राव विजयसिंह ईराणी, हकसिंह भावानी, अर्जुनसिंह ओपावत, लक्ष्मणसिंह ईराणी, उत्तमसिंह भावानी, जोगेंद्रसिंह, मोंटूसिंह ईराणी, विक्रमसिंह ईराणी, नवलसिंह राजावत कोडिटा, महिपालसिंह लोल, लोकेंद्रसिंह ओबावत, करणसिंह ओबावत, सोहनसिंह, संदीपसिंह, उत्तमसिंह लोल, दिलीपसिंह, कुणालसिंह, नरेंद्रसिंह, जितेंद्रसिंह, हिमांशुसिंह लोल, जगदीशसिंह, साहिलसिंह भोजानी, कुलदीपसिंह ओपावत, भगवतसिंह ईराणी, महावीरसिंह, मुकेशसिंह लोल सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!