नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए किया जा रहा है टीकाकरण एवं उपचार जिले में अब तक 37274 पशुओं का किया गया टीकाकरण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए किया जा रहा है टीकाकरण एवं उपचार जिले में अब तक 37274 पशुओं का किया गया टीकाकरण।

😊 Please Share This News 😊

जालौर ।पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम जिले में लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए गौशालाओं एवं पशुपालकों को दवाईयों के किट वितरित किये जा रहे हैं साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा गाँव-गाँव पहुँच वैक्सीनेशन एवं उपचार किया जा रहा है।

–::लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए नोडलवार वैक्सीन का आवंटन::–                                  पशुपालन विभाग द्वारा जिले में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए नोडलवार वैक्सीन आवंटित की गई है।पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा जिले में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए जिले में कुल 1 लाख11 हजार वैक्सीन की डोज आवंटित की जा चुकी है जिसमें जालोर नोडल में 12 हजार, आहोर में 14हजार, सायला में 14 हजार, बागोड़ा में 13 हजार तथा भीनमाल में 11 हजार, जसवंतपुरा में 11हजार तथा रानीवाड़ा, सांचौर व चितलवाना में 12 -12 हजार वैक्सीन की डोट आवंटित की गई गई हैं।

जिले में अब तक 37274 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। मंगलवार को जिले में 4338 पशुओं को टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त हैं जिनमें जालोर नोडल में डॉ. राजेन्द्र गजभिये (9799862853), आहोर में डॉ. जितेन्द्र शर्मा (9529883935), सायला में डॉ. संजय माली (9414566077), बागोड़ा में डॉ. मंगलाराम (9672540029), भीनमाल में डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा (9460017010), जसवंतपुरा में डॉ. सुरेश कुमार पटेल (9664702763), रानीवाड़ा में डॉ. महेश कुमार शिन्दे (8239756906), सांचौर में डॉ. रामाभाई पटेल (9772846251) व चितलवाना में डॉ. पंकज कुमार (7737841946) को नियुक्त किया गया हैं इन्हें आमजन एवं पशुपालक लंपी स्किन डिजीज से संबंधित सूचना दी जा सकती हैं साथ ही उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

–::लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए पंचायत समितिवार नियंत्रण कक्ष स्थापित::–

गौवंश में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए जिले में पंचायत समितिवार नियन्त्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।

जिले में लम्पी स्किन की रोकथाम के लिए पंचायत समितिवार नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाकर कार्मिकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जालोर पंचायत समिति में स्थापित नियंत्रण कक्ष के लिए वरिष्ठ सहायक चम्पालाल (मो.नं. 9414768431), आहोर के लिए वरिष्ठ सहायक पुखराज (मो.नं. 8114478136), सायला के लिए कनिष्ठ सहायक नेमाराम पटेल (मो.नं. 9828235879), बागोड़ा के लिए कनिष्ठ सहायक गोविन्द सिंह (मो.नं. 9982586028), भीनमाल के लिए कनिष्ठ सहायक भोजराम (मो.नं. 9928843167), जसवंतपुरा के लिए कनिष्ठ सहायक भरत कुमार (मो.नं. 9660960750), रानीवाड़ा के लिए कनिष्ठ सहायक गोपाल राज (मो.नं. 9928233439), सरनाऊ के लिए सहायक विकास अधिकारी जयकिशन (मो.नं. 9414397976), सांचौर के लिए सहायक विकास अधिकारी घेवरचन्द (मो.नं. 7742003311) व चितलवाना के लिए कनिष्ठ सहायक अजीत कुमार देवासी (9664018169) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

लंपी स्किन डिजीज से संबंधित किसी भी सूचना एवं सहायता के लिए नोडल अधिकारियों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!