नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण का प्रयास करें अधिकारी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण का प्रयास करें अधिकारी

😊 Please Share This News 😊

जालोर 1 जुलाई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने 18 जुलाई व 21 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की सफलता को लेकर बुधवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों सेे कहा कि वे एनआई एक्ट के प्रकरणों के निस्तारण को लेकर आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए भरसक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित पक्षकारों के बीच प्री काउंसलिंग कर उन्हें राजीनामा की भावना से प्रकरणों का निस्तारण करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिवक्ताओं से भी वार्तालाप कर विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों में राजीनामा के लिए प्रेरित करें। इस दौरान जिला मुख्यालय पर उपस्थित न्यायिक अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए एवं जिला मुख्यालय से बाहर पद स्थापित न्यायिक अधिकारियों ने वर्चुअल भाग लिया। जिला मुख्यालय पर बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल व्यास, एसीजेएम 1 राजेंद्र चारण व जेएम रेखा चौधरी ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!