नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निक्षय कवच योजनाः एमडीआर टीबी रोगी को वितरित किए निक्षय कवच टीबी के संक्रमण की रोकथाम करेगी निक्षय कवच योजना। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

निक्षय कवच योजनाः एमडीआर टीबी रोगी को वितरित किए निक्षय कवच टीबी के संक्रमण की रोकथाम करेगी निक्षय कवच योजना।

😊 Please Share This News 😊

जालोर ।टीबी मुक्त राजस्थान अभियान के तहत टीबी रोग के उन्मूलन एवं टीबी संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा निक्षय कवच योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी योजना के तहत टीबी संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला क्षय निवारण केन्द्र में एमडीआर टीबी रोगियों को सामग्री उपलब्ध करवाई गई।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि टीबी मुक्त राजस्थान अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा निक्षय कवच योजना संचालित की जा रही है। टीबी मुक्त राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से एमडीआर मल्टी ड्रग्स रेजिस्टेंस टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान बलगम संग्रह के लिए ढक्कनयुक्त स्टील के 2 स्पुटम कप, खांसते समय टीबी के रोगाणुओं को फैलने से रोकने के लिये 10 मास्क एवं स्पुटम कप को सक्रमण मुक्त करने के लिए 10 लीटर फिनोल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिला क्षय निवारण में 2 एमडीआर रोगियों को निक्षय कवच योजना के तहत सामग्री वितरित की गई। सरकार की निक्षय कवच योजना टीबी संक्रमण को रोकने के लिये काफी बेहतर साबित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!