नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन रविवार को
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल( माणकमल भंडारी )-स्थानीय ब्रह्माकुमारी राज योग केंद्र के तत्वावधान में प्रभु वरदान भवन में रविवार को निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि उक्त 139 वां शिविर रविवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा। उक्त शिविर गुप्त दानदाता के आर्थिक सहयोग से रखा गया है। शिविर में नेत्र जाँच करने के पश्चात ओपरेशन योग्य मरीजों का ओपरेशन गलोबल अस्पताल आबूरोड में किया जायेगा। ओपरेशन योग्य मरीजों को यहां से नि:शुल्क ले जाकर ओपरेशन के पश्चात वापस यहां पर पहुँचाया जायेगा। बी के गीता बहिन ने बताया कि शिविर आयोजक ने सभी जरूरतमंद लोगों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर नेत्र जाँच करवाये तथा ओपरेशन योग्य मरीज ओपरेशन का लाभ उठावे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
