अनूठा कन्या भोज : इंदौर शहर के पिता- पुत्री की पहल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

शास्त्रों में कन्या पूजन को बहुत ही फलदाई माना गया है 1008 कन्याओं को भोजन पैकेट, 1008 माता भक्तों को प्रसाद वितरण
भीनमाल /इंदौर। हिन्दु समाज के सुप्रसिद्ध ग्रंथ देवी पुराण में कहा गया है कि मां को जितनी प्रसन्नता कन्या भोज से मिलती है, उनको उतनी प्रसन्नता हवन और दान से भी नहीं मिलती । कुमारियों को मां का साक्षात स्वरूप माना गया है, कन्या पूजन नवमी के दिन किया जाता है। अष्टमी से लेकर दशहरे तक कन्या भोज का सिलसिला चलता है। लोग अपने घरों में कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं। वही इंदौर शहर की आस्था जैन ने अनूठे तरीके से कन्या भोजन कराया है। उन्होंने 1008 कन्याओं को उनके घर जाकर भोजन पैकेट व 1008 माता भक्तों को प्रसाद वितरित किया। यहां हम बात कर रहे हैं शहर में रोटी बैंक चलाने वाली आस्था जैन और अनिल जैन की दोनों पिता-पुत्री गाय, स्ट्रीट डॉग, पक्षियों के भोजन के लिए अभियान चला रहे हैं ।
अष्टमी से इन्होंने 3 दिन तक कन्या भोज का आयोजन किया। इन्होंने वे कन्याएं चुनी जो जरूरतमंद है। खीर-पूड़ी- सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री के 2016 भोजन पैकेट बनवाए गए। बस्तियों में रहने वाली कन्याओं को उनके घर जाकर आस्था और अनिल ने भोजन बांटा। आस्था कहती है कि संपन्न परिवारों की कन्याओं को तो हर कोई भोजन कराता है, लेकिन नवरात्रि पर देखा जाता है की बस्तियों की कन्याएं पीछे छूट जाती है, इसलिए हमने भोजन तैयार कर बांटा। निराश्रितों व स्ट्रीट डॉग, गाय, पक्षियों के भोजन का अभियान पूरे वर्ष चलता रहता है।
कन्या भोज में इनका रहा सहयोग
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज के आयोजन में अमृतलाल कटारिया मुंबई, मांगीलाल गांधी मेहता धुम्बडिया, मनोजकुमार शोभावत मुंबई, कुशलराज गोलेछा बेंगलुरु, राजेंद्रकुमार त्रिलोकचंद बोथरा बेंगलुरु, दिनेश राठौड़ पुणे, रामरतन छाजेड़ मुंबई, राजेश छाजेड़ मुंबई, हंसा पुण्यपाल सुराणा इंदौर, संजय देसाई इंदौर, मिलाप बोकडिया हैदराबाद, मनीष रितेश चोरड़िया इंदौर, संजय बम इंदौर, मीना गणपतराज कांनूगो मुंबई, सुमेरमल गोठी जसोल, मधुबाला छाजेड़ नासिक ने सहयोग दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
