नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्व.जामताराम बिश्नोई की स्मृति में अमृतादेवी उद्यान में 151 पौधें रोपें – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

स्व.जामताराम बिश्नोई की स्मृति में अमृतादेवी उद्यान में 151 पौधें रोपें

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)अमृतादेवी उद्यान जैलातरा में भूतपूर्व सरपंच स्व. जामताराम बिश्नोई की पावन स्मृति में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया।कार्यक्रम फुलमुक्तेश्वर महादेव मठ होतीगांव के स्वामी वसनपुरी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रकाश जांगू एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश जाँभाणी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए कुल 151 पौधों का रोपण किया गया। इनमें बेलपत्र, पीपल, नीम, खेजड़ी, वटवृक्ष सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। स्व. जामताराम बिश्नोई के समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया गया।कार्यक्रम मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर अशोक जांगिड, भाखराराम साऊ, सोहनलाल, चेनाराम, ओमप्रकाश, अशोककुमार, रमेशकुमार, सुरेशकुमार, भागीरथ, हरलाल साऊ, रामकिशन, रामलाल, सुंदरलाल, भजनलाल, लक्ष्मणाराम, नरेश, विकास साऊ, खियाराम खीचड़, कृष्णसिंह, किशनाराम सियाग, सदराम गोदारा, किशनलाल गोदारा, खंगाराराम बागड़वा, पूनमाराम, वगताराम साऊ, प्रवीण, कुलदीप साऊ, दिनेश साऊ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!