नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रज्ञा कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मंगलवार को, 72 महिलाओं ने पाई आत्मनिर्भरता की राह – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रज्ञा कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मंगलवार को, 72 महिलाओं ने पाई आत्मनिर्भरता की राह

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(माणकमल भंडारी )विप्र फाउंडेशन की प्रेरणा से राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रज्ञा कौशल प्रशिक्षण (सिलाई) शिविर का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। उक्त समारोह दासपा रोड स्थित सेन महाराज मंदिर में होगा।शिविर संयोजक डॉ. घनश्याम व्यास एवं सह संयोजक राजेंद्र वैष्णव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कौशल विकास शिविर के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शिविर में कुल 72 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें केवल सिलाई, कटिंग और डिजाइनिंग ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार, साक्षरता, विधिक (कानूनी) तथा वित्तीय जागरूकता का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सकें।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि समापन समारोह का मुख्य आकर्षण प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न आकर्षक परिधानों की प्रदर्शनी होगी। यह प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा और प्रेरणादायी उदाहरण पेश करेगी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जाएगा एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। शिविर संयोजकों ने शहर और आस-पास के सभी नागरिकों से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करने और उनके हुनर की सराहना करने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!