मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के विशेष जागरूकता अभियान के तहत भुगतान श्रेणी में 6242 परिवारों ने किया पंजीयन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर ।मुख्यमन्त्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 2 अक्टूबर को चिंरजीवी ग्राम एवं वार्ड सभाओं से प्रारंभ किये गये विशेष जागरूकता अभियान के तहत अब तक जिले के 6242 परिवारों ने 850 रूपये का शुल्क देकर राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य बीमा की इस महत्ती योजना में अपना पंजीकरण करवाया हैं।जिला कलक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों द्वारा आमजन को प्रोत्साहित कर राज्य सरकार की जनकल्याण्कारी योजना ‘‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा’’ से जोड़ा जा रहा है।राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक परिवार को 10 लाख का केशलैस ईलाज एवं 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जा रहा है। इसमें निःशुल्क श्रेणी के परिवारां के अलावा अन्य परिवारों को मात्र 850 रूपये में वार्षिक बीमा कवर मिलता है। विगत 2 अक्टूबर से विभिन्न ग्राम सभाओं के माध्यम से इस योजना का विशेष प्रचार-प्रसार करं वंचित परिवारों को ई-मित्र के माध्यम से बीमा करवाया जा रहा है। इस योजना से अधिक से अधिक परिवार जुड़ सके इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायत स्तर तक वंचित परिवार जुड़ सके एवं इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
इस बीमा योजना में सरकारी अस्पताल के साथ-साथ सभी पंजीकृत निजी अस्पतालो द्वारा पूरा लाभ दिया जा रहा है।
–::जिले के इन अस्पतालों में उपलब्ध है योजना का लाभ::–
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत वर्तमान में जिले में 30 चिकित्सालय अधिकृत है इनमें 13 सरकारी एवं 17 निजी अस्पताल शामिल है। सरकारी चिकित्सालयों में 1 जिला अस्पताल एवं 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 17 निजी अस्पताल शामिल हैं।
निजी चिकित्सालयों में जगदम्बा हॉस्पीटल जालोर, शिवम हॉस्पीटल भाद्राजून, अमृत ऑंई हॉस्पीटल आहोर, कृष्णा हॉस्पीटल आहोर, श्री कुशल क्लिनिक एवं चौधरी भूपेन्द्र हॉस्पीटल भीनमाल, राज हॉस्पीटल गायनेक लेप्रोस्कोपिक एण्ड सर्जरी सेंटर भीनमाल, सर्वोदय हॉस्पीटल भीनमाल, कृष्णा हॉस्पीटल एंव पथरी निवारण सेन्टर भीनमाल, नाहर हॉस्पीटल भीनमाल, बीलाल हॉस्पीटल सांचौर, सुरज हॉस्पीटल सायला, नवकार हॉस्पीटल भीनमाल, बाबा रामदेव हॉंस्पीटल जालोर, कृष्णा हॉंस्पीटल पोषाणा, सायला, आर्दश गुजरात हॉंस्पीटल सायला, नवकार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल आहोर, सांचोर हॉस्पीटल, सांचोर यहा पर पंजीकृत परिवार का कोई भी सदस्य जाकर निर्धारित एवं स्वीकृत बीमारियो के पैकेज अनुसार निःशुल्क ईलाज करवा सकता है। यदि निजी अस्पताल द्वारा ईलाज में आनाकानी करने या ईलाज की राशि वसूली जाने की शिकायत टोल फ्री नं. 181 पर कॉल कर शिकायत कर सकते है।
चिकित्सा विभाग राज्य सरकार की इस फ्लैगशिप योजना से प्रत्येक परिवार को जोड कर निःशुल्क ईलाज का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक परिवार जुड कर इस योजना का लाभ उठावें ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
