भीनमाल में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भीनमाल द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना सदैव सर्वोच्च रहनी चाहिए।भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण एम. दवे ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा के भीनमाल विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री महेंद्र सोलंकी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है प्रत्येक भारत के नागरिक से निवेदन है इसे हर घर पर फेहरावे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, अजमेर जिला प्रभारी सांवलाराम देवासी, दरगाराम चौधरी, शेखर व्यास, बहीनारायण गौड, जिला मंत्री भरतसिंह भोजाणी, महेन्द्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, प्रभारी मंगलसिंह सियाणा,
अशोक सिंह ओपावत, नरसाणा अध्यक्ष परबत सिंह राठौड़, मंगलाराम पुरोहित, छैल पुरी गोस्वामी,, पुर्व चैयरमेन तेजराज भंडारी, स्वामी नारायण गुरुकुल के संदीप , सुरेश बंजारा, महामंत्री विकेश सोलंकी, उपाध्याय विक्रम सिंह इराणी, वालाराम घांची, राजमल परमार, जानकीदास वैष्णव, प्रकाश सोनी, रमेश देवासी,पुखराज बगोटी,सरोज बाफना,जोरावर सिंह राव, महादेवा राम घांची, हेमलता जैन, नरपत सिंह राव, माधाराम राणा, भरतसिह राव, भवानी शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महेन्द्र जीनगर,
सुमेर बाफना,संतोष सोनी, किशोर सांखला, भरत महेश्वरी, जोधाराम देवासी, अजमल बंजारा, वचनाराम पुरोहित, सोहन बंजारा, पारस मोदी, पारस सोनी, मोहन सुधार, मुकेश सोलंकी, आदि बहुत से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी एवं राष्ट्रहित में बहुत से बच्चो ने भाग लिया सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
