नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बद्रीनाथ एवं केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के नवनियुक्त उप वन संरक्षकों ने पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बद्रीनाथ एवं केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के नवनियुक्त उप वन संरक्षकों ने पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

😊 Please Share This News 😊

चमोली-बद्रीनाथ वन प्रभाग की नवनियुक्त उप वन संरक्षक प्रणाली रमेश (भा.व.से.-2023) एवं केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के नवनियुक्त उप वन संरक्षक रजत सुमन (भा.व.से.-2023) ने जनपद में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद आज *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों उप वन संरक्षकों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सफल कार्यकाल की कामना की।

मुलाकात के दौरान जनपद में वन एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। विशेष रूप से वन क्षेत्रों की सुरक्षा, वन अपराधों की रोकथाम, वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में दोनों विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

चमोली जैसे विस्तृत वन क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले जनपद में वन एवं पुलिस विभाग का आपसी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों विभागों के अधिकारियों ने जनहित एवं वन संरक्षण से जुड़े विषयों पर आवश्यकता के अनुरूप आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

नवनियुक्त अधिकारियों की यह शिष्टाचार भेंट वन एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और संवाद को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!