पटवारियों ने किया विरोध प्रदर्शन,उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल -आगामी पंचायतीराज चुनाव से पहले प्रदेश के गांवों में राजस्व व्यवस्था को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले पटवारियों में सरकार के प्रति बढ़ता असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है ,
राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश व्यापी आन्दोलन के तहत मंगलवार को प्रदेशभर में पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया तथा सभी उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार भीनमाल में भी उपखंड अधिकारी मोहित कासनियां को स्थानीय पटवारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करवाया तथा राज्य सरकार के समक्ष अपनी जायज मांगों को रखा साथ ही कहां कि यदि हमारी मांगों को राज्य सरकार समय पर पूरा नहीं करती है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा,जहां पर कुलदीपसिंह देवड़ा जिला कोषाध्यक्ष, पटवार संघ जालौर दिनेश कुमार पटवारी, भीनमाल A सुरेशकुमार पटवारी, भागल भीम, भरतकुमार पटवारी, जुंजाणी, सीमा पटवारी, दांतीवास, सुरेंद्र मीणा, पटवारी राह, अशोक कुमार पटवारी, निम्बोड़ा, अशोक कुमार पटवारी कोट कास्ता, जालाराम पटवारी, पुनासा इत्यादि उपस्थित रहे। (ज्ञापन प्रतिलिपि PDF cs kharif 2083 sdm 18082026)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
