जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के सचिव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत –अमेरिका वैक्सीन कार्य योजना (इंडो-यूएस वैक्सीन एक्शन प्रोग्राम)के संयुक्त कार्य समूह की 34वीं बैठक के लिए 11 और 12 अक्टूबर 2022 को एनआईएच, यूएसए का दौरा किया है।
|
😊 Please Share This News 😊
|


यह बैठक 11 और 12 अक्टूबर, 2022 को बेथेस्डा, मैरीलैंड स्थित एनआईएच परिसर में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में माननीय भारतीय राजदूत की उपस्थिति में, इस कार्यक्रम को 2027 तक पांच साल के लिए विस्तारित किए जाने को ध्यान में रखते हुए, डॉ राजेश एस गोखले और राष्ट्रीय एलर्जी और संक्रामक रोग संस्थान (एनआईएआईडी) के निदेशक,डॉ एंथनी फौसी द्वारा इंडो – यूएस वीएपी के संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए गए। परंपरा के अनुसार, अमेरिका की ओर से वीएपी जेडब्ल्यूजी के पूर्व राष्ट्रीय प्रोफेसर एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रो. वी. रामलिंगास्वामी तथा स्वर्गीय प्रो. फ्रेड रॉबिंस की याद में एक ”राम -रॉबिन्स“ व्याख्यान आयोजित किया गया था। यह व्याख्यान स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व द्वारा दिया गया दोनों देशों के लिए वैज्ञानिक प्रासंगिकता के विषय पर आकर्षण की बात है। इस वर्ष डॉ. फौसी द्वारा ‘महामारी की तैयारी और कोविड -19 से मिले सबक’ पर यह ‘राम-रॉबिन्स व्याख्यान’दिया गया था। सचिव, जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने भी (डीबीटी) ने भी इस दौरान व्याख्यान दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
