नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर पीठासीन अधिकारियों एंव प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर पीठासीन अधिकारियों एंव प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

जालोर 31 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जालोर, आहोर एवं सायला में सोमवार को पीठासीन अधिकारियों एव प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में मतदान दल के कार्मिकों को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत ने कहा कि मतदान दल निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कार्य सम्पन्न करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा ने भी निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जालोर में जिला परिषद सभागार में, सायला में पंचायत समिति हॉल में तथा आहोर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर में पीठासीन अधिकारियों एव प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम से संबंधित बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट, मतदान के पूर्व एवं पश्चात भरे जाने वाले प्रपत्रों एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।उन्होंने बताया कि मंगलवार को भीनमाल महाविद्यालय में तथा सांचौर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांचौर में भी पीठासीन अधिकारियों एव प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित होगा।
इस दौरान जालोर जिला परिषद सभागार में निर्वाचन प्रकोष्ठ से जुड़े लेखाधिकारी भूपेन्द्र मकवाना, कैलाश कुमार परिहार, बसंत ओझा एवं कैलाश खत्री ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!