जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 हेतु एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 1 सितम्बर- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले के नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव-2026 के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद जालोर के जोन संख्या 1, 2 व 3 के लिए जालोर तहसीलदार अर्जुनसिंह चौहान को एरिया मजिस्ट्रेट व वन विभाग के एसीएफ भंवरसिंह सोढ़ा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जालोर एजाज अहमद व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के सहायक आयुक्त चेतन चौधरी को जोनल मजिस्ट्रेट, जोन संख्या 4, 5 व 6 के लिए जालोर सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के एमडी नारायणसिंह को एरिया मजिस्ट्रेट व बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी अशोक विश्नोई, सहकारी समिति जालोर के डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील वीरभान व पंचायत समिति जालोर के विकास अधिकारी पोकाराम सोलंकी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर पालिका आहोर के जोन संख्या 1, 2 व 3 के लिए आहोर तहसीलदार लधाराम को एरिया मजिस्ट्रेट व जेवीवीएनएल आहोर के सहायक अभियंता विनोद कुमार, पंचायत समिति आहोर के सीबीईओ रमेश कुमार राजपुरोहित व जिला युवा अधिकारी हितेश खत्री को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सायला नगर पालिका के जोन संख्या 1 के लिए सायला तहसीलदार फूलाराम को एरिया मजिस्ट्रेट व सायला पंचायत समिति के एईएन सुनील कुमार, सायला पंचायत समिति के सीबीईओ अब्दुल शाहिद शेख व पंचायत समिति बागोड़ा के सीबीईओ जीवराज मकसोना को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका भीनमाल के जोन संख्या 1, 2, 3 के लिए भीनमाल तहसीलदार रूपाराम को एरिया मजिस्ट्रेट व पीएम श्री राउमावि भीनमाल के प्रधानाचार्य निम्बाराम चौधरी, भीनमाल सीडीपीओ लता आचार्य व सानिवि उपखंड भीनमाल के अधिशाषी अभियंता कैलाश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट, जोन संख्या 4 व 5 के लिए बागोड़ा तहसीलदार हुकमाराम को एरिया मजिस्ट्रेट व पंचायत समिति भीनमाल के बीडीओ भरतसिंह व भीनमाल सीबीईओ गजेन्द्र कुमार देवासी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर पालिका सांचौर के जोन संख्या 1 व 2 के लिए चितलवाना उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार को एरिया मजिस्ट्रेट व सांचौर पंचायत समिति के विकास अधिकारी समुद्रसिंह व पंचायत समिति सांचौर के सीबीईओ घनश्याम वैष्णव को जोनल मजिस्ट्रेट, जोन संख्या 3 व 4 के लिए सांचौर तहसीलदार प्रवीण कुमार को एरिया मजिस्ट्रेट व पंचायत समिति सरनाऊ के खण्ड विकास अधिकारी श्याम सुन्दर सिंह व राउमावि धानता के प्रधानाचार्य विष्णुराम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार एसीबीओ प्रथम जबरसिंह देवड़ा, राजकीय महाविद्यालय भीनमाल के सहायक आचार्य रमेश कुमार सेवर, राउमावि पोषाणा के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, राउमावि कांटोल, सांचौर के प्राचार्य रघुनाथ राम खिलेरी व राउमावि अगवरी के प्रधानाचार्य विजयपाल को आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जोनल मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः उत्तरदायी होंगे। वे अपने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील (क्रिटिकल) स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगे।
एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण 2 सितम्बर को
नगर निकायों जालोर, आहोर, सायला, भीनमाल व सांचौर के एरिया व जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए प्रथम प्रशिक्षण 2 सितम्बर, बुधवार को सुबह 10 बजे से जिला परिषद सभागार, जालोर में आयोजित किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
