पैरामाउंट सेकेंडरी स्कूल भीनमाल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-स्थानीय पैरामाउंट सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय भाषा के सम्मान में हिंदी दिवस बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूली बच्चों के भीतर हिंदी भाषा के प्रति गौरव और रुचि जगाने के लिए विद्यालय परिसर में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी निबंध लेखन वाद-विवाद , स्वरचित कविता पाठ और सुलेख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी कविताओं और भाषणों के जरिए हिंदी भाषा के महत्व और उसकी मिठास को खूबसूरती से सबके सामने रखा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवर सिंह राव ने सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की पहचान है।
हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
