नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रत्येक पंचायत समिति में सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रत्येक पंचायत समिति में सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

😊 Please Share This News 😊

जालोर 22 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 58 (2) के प्रावधानों के अनुसार शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक पंचायत समिति में सदस्यों के निर्वाचन के लिए एक रिटर्निंग अधिकारी और उनकी सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में आहोर पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट आहोर रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट आहोर सहायक रिटर्निंग अधिकारी, भाद्राजून पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट भाद्राजून रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार भाद्राजून सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जालोर पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट जालोर रिटर्निंग अधिकारी व उप तहसीलदार रामसीन सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सायला पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सायला रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार सायला सहायक रिटर्निंग अधिकारी, उम्मेदाबाद पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट जालोर रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय सायला सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।
वहीं भीनमाल पंचायत समिति के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट भीनमाल रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार भीनमाल सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बागोड़ा पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट बागोड़ा रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार बागोड़ा सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जसवंतपुरा पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट जसवंतपुरा रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट जसवंतपुरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी, रानीवाड़ा पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रानीवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट रानीवाड़ा सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सरनाऊ पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट भीनमाल रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार उपखंड कार्यालय रानीवाड़ा सहायक रिटर्निंग अधिकारी, चितलवाना पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट चितलवाना रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार चितलवाना सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी प्रकार सांचौर पंचायत समिति के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सांचौर रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार बागोड़ा सहायक रिटर्निंग अधिकारी, भादरूणा पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट चितलवाना रिटर्निंग अधिकारी व उप तहसीलदार जीवाणा सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सरवाना पंचायत समिति के लिए तहसीदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सांचौर रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार जसवंतपुरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!