नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और रबी सत्र की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों में सूखे, चक्रवाती प्रभाव और अनियमित वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करते हुए किसानों के हित में ठोस रणनीति बनाने के लिए निर्देशित करने के साथ ही कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट के समय किसानों के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और राहत कार्यों में प्रक्रियात्मक देरी बिल्कुल न हो। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव श्री अतीश चंद्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि देशभर में खरीफ फसलों की कटाई का काम चल रहा है। मूंग और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों की कटाई अंतिम चरण में है। कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कटाई के तुरंत बाद खेतों में उपलब्ध नमी का अधिकतम उपयोग करते हुए रबी फसलों की बुआई को गति दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई के पानी की सीमित उपलब्धता है, वहां किसानों को चना, सरसों, मसूर और मोटे अनाज जैसी कम पानी और कम लागत वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, तापमान के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों द्वारा विकसित जलवायु अनुकूल और गर्मी रोधी उन्नत बीज किसानों तक पहुंचाए जाएं।केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में खाद एवं उर्वरकों की स्थिति का भी जायजा लिया। समीक्षा में पाया गया कि रबी सत्र के लिए यूरिया, डीएपी, एमओपी और एनपीके सहित सभी जरूरी उर्वरकों और प्रमाणित बीजों का देश में पर्याप्त और मजबूत स्टॉक उपलब्ध है।

किसानों को बुआई के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राज्यों के साथ समन्वय बनाकर जिला स्तर तक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मंडियों के विश्लेषण में यह सकारात्मक तथ्य भी सामने आया कि धान, गेहूं, मक्का, चना, मसूर, अरहर, सोयाबीन और सरसों जैसी प्रमुख फसलों के दाम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर मिल रहे हैं जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर और लाभकारी मूल्य प्राप्त हो रहा है।

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की चर्चा करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चाहे वह अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र हों या फिर कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे सूखे से जूझ रहे राज्य, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हर किसान के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनडीआरएफ के तहत क्षति के त्वरित आकलन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए ताकि किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल सके। आगामी चक्रवाती बारिश से बनने वाली नमी का लाभ भी रबी बुआई में उठाने के लिए आकस्मिक कार्ययोजना के अंतर्गत उन्होंने निर्देशित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि वे स्वयं स्थिति की हर हफ्ते समीक्षा करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकारों तथा मुख्यमंत्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर किसानों की हर समस्या का त्वरित समाधान निकालेंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!